*
पहल टुडे
मोहित मिश्रा
नसीराबाद रायबरेली जनपद के नसीराबाद क्षेत्र के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है,जब क्षेत्र के लोकप्रिय,सरल स्वभाव और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम पासी को कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे नसीराबाद नगर पंचायत और देहात क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही शाम के समय यह सूचना कस्बे में पहुंची, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और व्यक्तिगत मित्रों द्वारा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। तुलसीराम पासी का यह चयन केवल एक राजनीतिक पद प्राप्त करना नहीं है,बल्कि यह उनके वर्षों के संघर्ष,समर्पण और निष्ठा का परिणाम है। बचपन से ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया और अपने जीवन को समाज सेवा तथा संगठन के लिए समर्पित कर दिया। यही कारण है कि आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा गया बचपन से ही जुड़ाव रहा कांग्रेस से तुलसीराम पासी का राजनीतिक जीवन किसी एक दिन में शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह एक लंबी यात्रा का परिणाम है। बचपन से ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आत्मसात किया। जब उनके समकालीन लोग अपने व्यक्तिगत जीवन को संवारने में लगे थे,तब तुलसीराम पासी समाज और पार्टी के लिए कार्य करने में जुटे रहे। उन्होंने न केवल पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि गरीबों,वंचितों और दलित समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया। उनकी इसी सक्रियता और समर्पण ने उन्हें संगठन में एक मजबूत पहचान दिलाई।तुलसीराम पासी ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वे जल्द ही क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। उनका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।वे अनुसूचित समाज के लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।
तुलसीराम पासी का अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होना न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे नसीराबाद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और लोगों को उम्मीद है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। क्षेत्र में इस समय खुशी का माहौल है और लोग इस उपलब्धि को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर राजीव द्विवेदी,टी.एन.त्रिपाठी,मोहित मिश्रा,अनुराग द्विवेदी,विष्नुकांत मिश्रा,डॉ श्याम सुंदर,अरविन्द मौर्या,सैय्यद हुसैन इस खुशी में शामिल रहे।