बहराइच। पयागपुर तहसील
खुटेहना चौराहे के होनहार युवा शुभम प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है।
क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभम प्रताप सिंह को माला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।
वक्ताओं ने कहा कि शुभम प्रताप सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
शुभम प्रताप सिंह के परिजनों ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि शुभम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना था, जो अब साकार हुआ है।