बहराइच ( पयागपुर तहसील )। शनिवार को प्रातः लगभग 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, वार्ड तथा फार्मेसी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा।इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। मरीजों ने उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी राय भी साझा की, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के अंत में संबंधित अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।