सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 405 में 41 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Share

कमलेश यादव  गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जखनियां के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनपद की सभी सातों तहसीलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस समाधान दिवस में कुल 405 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 41 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।तहसीलवार प्राप्त शिकायतों की बात करें तो सदर तहसील में 60 में से 5, कासिमाबाद में 24 में से 3, सेवराई में 37 में से 3, जमानियां में 49 में से 5, सैदपुर में 20 में से 2 तथा मुहम्मदाबाद तहसील में 64 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जमीनी और आपसी विवादों को प्रभावी ढंग से सुलझाने पर जोर दिया।साथ ही तहसील क्षेत्र के लेखपालों को सख्त निर्देश दिए गए कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *