गंज दारानगर । महाराजा भगीरथ स्मृति समारोह गंज स्थित सैनी धर्मशाला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष 5 अप्रैल को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जिला सैनी सभा बिजनौर के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राम अवतार सैनी विधायक नूरपुर, कमलेश सैनी निवर्तमान विधायक चांदपुर, विमला देवी नगर पालिका परिषद हल्दौर,सरिता सैनी जिला पंचायत सदस्य ब्लाक जलीलपुर प्रमोद सूर्या सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता चांदपुर दिनेश सैनी जिला महामंत्री भाजपा बिजनौर तिलक राज सैनी जिला मंत्री भाजपा बिजनौर देवेन्द्र सैनी सीताराम सैनी ठेकेदार राजपाल सैनी प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी उत्तर प्रदेश पीताम्बर सैनी मुनेश सैनी डाo कुन्तेश सैनी कार्यक्रम में भाग लेंगे । कार्यक्रम प्रातः 8 बजे हवन से प्रारंभ होगा, दोपहर बारह बजे से स्मृति समारोह व विचार गोष्ठी व एक बजे से प्रतिभोज का आयोजन किया जायेगा ।