शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की देती है प्रेरणा : डीआईओएस – राजकीय इण्टर कॉलेज गब्बापुर में जागरूकता रैली

Share
सिरसिया, श्रावस्ती। विकासखंड सिरसिया अंतर्गत संचालित  राजकीय इण्टर कॉलेज गब्बापुर में गुरुवार को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतेन्द्र कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती है। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित स्टेम लैब, पुस्तकालय एवं विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे। उनके उत्तरों का मूल्यांकन किया तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अपने भविष्य को बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और उन्हें आगे भी इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *