श्री हनुमान  जयंती पर हनुमान मंदिर रानी तालाब पूरब टोला में भव्य आयोजन -मंदिर में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

Share
मोहित अरोड़ा बलरामपुर/श्री हनुमान  जयंती (जन्मोत्सव) पर श्री हनुमान मंदिर रानी तालाब पूरब टोला में भव्य आयोजन किया गया ।प्रातः काल से ही मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।मंदिर समिति के सदस्यों ,पुजारियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से  श्री हनुमान जी की प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया गया।विधि विधान से की गई इस पूजा में डा 0प्रतीक मिश्रा,मोहित अरोड़ा,प्रबंधक संजयशुक्ला,टी0बी0लाल,पंकज,दुलारे,हरिहर ,कृपा राम सहित काफी संख्या में  लोगों ने पुण्य अर्जित किया।मंदिर परिसर में  संयुक्त चिकित्सालय की टीम द्वारा रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर समिति के डा 0प्रतीक मिश्रा,प्रबंधक संजय शुक्ला सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।शाम को प्रभु दरबार में भोग का आयोजन हुआ जिसमें काफी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *