गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा अपनी टीम के साथ ग्रीन फील्ड हाईवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मु0अ0सं0 37/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त अफरोज खान उर्फ निरहू को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अफरोज खान उर्फ निरहू पुत्र फत्ते खान निवासी बिजापतपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 105/191(2)/351(3)/3(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे।