पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रस्तावित

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं को 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ करने का प्रस्ताव जारी किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यालय ज्ञाप जारी कर सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित किया गया है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देश पर आगामी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यदि किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन निर्धारित हो गए हों या परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आपत्ति हो, तो उसे 6 अप्रैल 2026 तक ई-मेल के माध्यम से [email protected] पर भेजना सुनिश्चित करें।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 12 मई 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 20 मई 2026 तक चलेंगी। वहीं एमए, एमएससी एवं एमकॉम अष्टम और दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *