हापुड जनपद में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया सिंभावली में समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रविंद्र चौधरी व सुधीर चौहान ने संयुक्त फीता काटकर हनुमान जी को नमन कर जयंती का आयोजन किया नगर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं भंडारे का आयोजन किया गया, तो कहीं संकीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को याद किया।कृष्णगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव विशेष धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रामायण पाठ के उपरांत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज और हनुमान जी के भजनों के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट किया।इसी क्रम में जवाहर बाजार, रेलवे रोड , ठाकुरद्वारा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी भंडारों का आयोजन किया गया। इन भंडारों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में भाग लिया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
जवाहर बाजार में सुधीर गहलोत, सोनू ,जतिन, महेंद्र , जगदीश, रोहित,शिवम, नितिन , राजू तायल, मदन गोपाल गुप्ता, मुकेश गर्ग, टिल्लू, संजय बंसल, अकेला, शिवम तायल, बीना गोयल, राधा रानी समेत अनेक भक्तों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।