गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गाजियाबाद निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु बैठक आहूत।जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक में प्रस्तुत इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी लोनी में सड़क चौड़ीकरण संबंधी प्रकरण पर गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि इंद्रप्रस्थ योजना के संबंधित 10 आवंटियों में से एक आवंटी द्वारा ही शपथ पत्र उपलब्ध कराया गया है। इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी के आवंटियों द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एफएआर बढ़ाये जाने संबंधी शर्त पर असहमति व्यक्त करते हुए भूखंडों के अग्रभाग से ली जा रही भूमि के बदले धनराशि वापिस उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा संबंधित उद्यमियों को उपायुक्त उद्योग से समन्वय स्थापित करते हुए उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से समस्या का निस्तारण कराने हेतु मिलकर अनुरोध करने को कहा गया।मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा तहसील दिवस के दिन इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु कहा गया।read more:https://khabarentertainment.in/ramadan-is-a-message-of-helping-the-poor-and-everyones-participation-in-the-joys-of-eid-is-essential/ हर्षा कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने संबंधी प्रकरण पर अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम प्रथम गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया की सड़कों के निर्माण हेतु अमृत योजना अंतर्गत रुपए 300 करोड़ का बजट केंद्र सरकार से स्वीकृत हो चुका है जो शीघ्र ही राज्य सरकार के माध्यम से जल निगम को प्राप्त हो जाएगा, जिसके अंतर्गत उक्त क्षेत्र की अवशेष सड़कों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावी पुस्ता पर जल भराव की निकासी कराए जाने संबंधी प्रकरण पर नाले के नीचे दबी हुई केबल को अन्यत्र स्थापित किए जाने के संबंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त प्रकरण में विद्युत विभाग अपना कार्य कर चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नाले के नीचे दबी विद्युत लाइन को अन्यत्र स्थापित करते हुए नाले का निर्माण कराया जाना है। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। अध्यक्ष महोदय द्वारा परियोजना निदेशक,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उक्त प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व सकारात्मक प्रगति प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/holi-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-divine-global-school-harpur-children-enjoyed-swings-and-delicious-food/ यदु गैस एजेंसी डी 33 के नजदीक स्थित पार्क पर किए गए अवैध कब्जे संबंधी प्रकरण पर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पार्क की पैमाइश लगभग 3 वर्ष से लंबित है। अध्यक्ष महोदय द्वारा डीजीएम यूपीसीडा को उप जिलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त पार्क की पैमाइश अति शीघ्र कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन के हैंड ओवर संबंधी प्रकरण पर अध्यक्ष महोदय द्वारा अधिशासी अभियंता जल नगर निगम गाजियाबाद एवं उप महाप्रबंधक सिविल प्रथम यूपीसीडा, गाजियाबाद को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आगामी उद्योग बंधु बैठक से पूर्व क्षेत्र की लाइनों जिनके मरम्मत एवं संचालन की कार्यवाही पूर्ण हो गई है, को हैंडओवर करने की कार्यवाही संपन्न करना सुनिश्चित करें, एवं जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई स्टार्ट हो सकती है, उसे शीघ्र स्टार्ट कराए।ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी में नाले निर्माण संबंधी प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा वरिष्ठ प्रबंधक सिविल तृतीय यूपीसीडा, लोनी गाजियाबाद को निर्देशित किया गया कि वे ऐसी औद्योगिक इकाइयों का चिन्हांकन कर अवगत कराए जिनके द्वारा सीवरेज में पानी डाला जा रहा है और कितनी इंडस्ट्री द्वारा नाले में पानी डाला जा रहा है। उक्त प्रकरण में पूर्ण एनालिसिस करते हुए आख्या प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/businessman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-mourning-prevails/ उक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाने संबंधी प्रकरण पर यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि 6 मई को उक्त फायर स्टेशन के निर्माण हेतु निविदाएं खोली जाएगी।साइट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि साइट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर कबाड़ियों को दुकान/खोके किराए पर दी जा रही है एवं क्षेत्र में मीट की दुकान खुले में चलाई जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि मीट की दुकानों को कई बार बंद कराया जा चुका है, किंतु यह दुकान बार-बार खोल ली जाती हैं।मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक को सहायक पुलिस आयुक्त के साथ समन्वय करते हुए संबंधित अतिक्रमणकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभाग बार समीक्षा की गई, एवं समय सीमा उपरांत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, आशुतोष सिंह द्वारा किया गया।