आग से 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख-लसोरवा गांव में कौओं के टकराने से हुआ शॉर्ट सर्किट, लाखों का नुकसान

Share

बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में राख कर दी। लसोरवा गांव के पास गेहूं के खेतों में भड़की आग ने करीब आठ बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटों के सामने सब बेबस नजर आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब आठ बीघा फसल जलने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जैदपुर क्षेत्र में लसोरवा गांव के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल में गिर गई और आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ लोग बाल्टियों से पानी डाल रहे थे, तो कुछ झाड़ियों को काटकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आग ने विकराल रूप ले लिया था और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची करीब 20 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में मयाराम, गोकरण और धर्मानंद समेत अन्य किसानों की करीब आठ बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस आग में गोकरन, भगवानदीन, धर्मानंद, भयाराम, लल्लूराम, मशाराम, लालू प्रसाद और मथुरा प्रसाद सहित कुल आठ किसानों की करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *