एबीईएसआईटी में इंटरनेशनल लेवल इवेन्ट हैक्नोवेट 7.0 का शुभारम्भ

Share

एबीईएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आज अपने सातवें संस्करण के साथ इवेन्ट हैक्नोवेट 7.0 का शुभारम्भ हुआ। वर्ष 2019 में अपनी शुरूवात के बाद से, यह हैकाथॉन प्रतिवर्ष अपनी सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।दो दिवसीय (3-4 अप्रैल 2026) इंटरनेशनल लेवल इवेन्ट हैक्नोवेट 7.0 अप्रैल 3, 2026 को (हाईब्रिड) ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ.) उपासना पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा “हैक्नोवेट 7.0 केवल एक प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह सीखने और कुछ नया करने का एक अनुभव है। एबीईएसआईटी हमेशा से छात्रों की तकनीकी कुशलता को निखारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उसी दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रतियोगिता की शीर्ष 10 टीमों को एबीईएसआईटी इन्क्यूबेशन फोरम द्वारा विशेष लाभ दिये जाएगें। इन टीमों को अपना स्टार्टअप विकसित करने के लिए फ्री वर्किंग स्पेस (जगह) और विशेषज्ञों द्वारा मेन्टरशिप प्रदान की जायेगी।”इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महिप सिंह, सीईओ, इनोवेशन हब यूपी, डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, उ०प्र० ने छात्रों को अपने विचारों को केवल प्रोजेक्ट तक सीमित न रख कर उन्हें व्यवसायिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम में देश और विदेश के विभिन्न संस्थाओं से लगभग आठ हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया कुल टीम 1980 जिसमें से ऑफलाइन मोड में 75 चयनित हुई एवं 120 टीमो ने ऑनलाइन मोड प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी चयनित टीमों के छात्र 24 घंटे निरन्तर प्रोग्रामिंग करेंगे एवं अपने द्वारा बनाये गये मॉडल एक्पर्ट के सामने प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान प्रोग्राम फेसबुक, सोशल मिडिया पर लाइव रहेगा।इस कार्यक्रम की सफलता में देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट और तकनीकी संस्थानों ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया है। जिनमें डेवफोलियो, गिटहब, मदरहोमपीजी, डवेलिटी, जेनेसिस, एलान्सडेरी, मल्टीएटम्स, इन्टरव्यूबडी, टिंगली, स्ट्रीटचाय, अपटूस्किल्स, एल्गोरेन्ड एवं मस्त्राएआई इत्यादि हैं।इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक्स, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, स्टूडेण्ड कोर्डिनेटरस एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *