बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था को, 22 लाख दियों से – जगमगा उठा धर्म नगरी चित्रकूट का रामघाट

Share
चित्रकूट – भारी बारिश के बाद भी मनाया गया चित्रकूट गौरव दिवस* भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को सेवा भारती चित्रकूट द्वारा भी रंगोली और दीपों से सजाकर धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लगातार धूप और बारिश के बीच सबसे पहले शानदार रंगोली और सजावट का कार्य पूर्ण करने के कारण सेल्फी रील बनाने वालों ने जमकर लुफ्त उठाया। सेवा भारती के जिला महामंत्री के इस अनूठे पहल की सराहना करते हुए अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार यादव, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र बहादुर सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी  प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, आबकारी निरीक्षक प्रणव पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, करोत्तम बाबू नगर पालिका, अर्चना काउंसलर वन स्टाफ सेंटर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, युटुबर वॉयजो ने फोटो सेल्फी खींचकर (सेवा भारती द्वारा बनाई गई) रंगोली की तारीफ करते हुए सभी लोगों ने बधाई दी ।अपर जिलाधिकारी द्वारा पुनः भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आगे भी कार्यक्रमों में सहयोग करने के लिए पूरी टीम से अपील कर अग्रिम शुभकामनाएं दी।सेवा भारती के जिला महामंत्री ने राज किशोर शिवहरे ने कहा कि अभी तक सेवा भारती निश्चित किए गए स्थानो में ही रामनवमी मनाती रही। इस बार अपर जिला अधिकारी महोदय के प्रेरणा से रामघाट चित्रकूट में 11 लाख  दियों का लक्ष्य पूरा करने हेतु रंगोली और दियों की सजावट के माध्यम से मनाए जाने के लिए प्रेरित किया गया।इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए बेहतर और शानदार सहयोग करने के लिए मैंने अपनी स्वीकृत दे दी। जिसमें मेरी पूरी टीम ने तन मन धन से पूरा सहयोग करते हुए दिए गए वादे का मान बढ़ाया। मैं उपरोक्त सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा टीम का मान बढ़ाए जाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।पानी बरसने के बाद भी सभी राम भक्तों में उत्साह की कोई कमी नहीं थी। तकलीफ ज़रूर हुई कि बाद में आए लोगों ने बारिश के कारण रंगोलिया का लुफ्त नहीं उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *