बाराबंकी। शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे भानु प्रताप सिंह ;भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्षद्ध का कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। गगनभेदी नारों और फूल.मालाओं के साथ हुए इस ऐतिहासिक स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत नजर आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान कियाए जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान क्रांति दल के बैनर तले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब किसानों की आवाज को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने का समय आ गया है और संगठन इसके लिए पूरी तरह तैयार है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानोंए जवानों और पत्रकारों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही हैए जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन वर्गों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर किसान नेता कुंवर उदेन्दु पटेल उर्फ आशु चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी ने जनपद के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधारें। आशु चौधरी ने कहा कि किसानों और आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर राजनेताओं के घेराव की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में जनपद में सबसे पहले सांसद तनुज पूनिया का घेराव किया जाएगा। आशु चौधरी ने पूर्व में बाराबंकी में छात्रों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो संगठन आर.पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशए मंडल और जनपद स्तर के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेए जिन्होंने संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया।