बाराबंकी। किसानोंए मजलूमोंए जरूरतमंदों के हक अधिकार सुरक्षित रहे इसके लिए बेनी बाबू किसी भी संघर्ष के लिए तैयार रहते थे। आम जनमानस की सुख सुविधाओं के लिए उन्होंने अनेको विकास कार्य किये जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की छठवीं पुण्यतिथि पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन मे आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित नमन करने के पश्चात उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि बाबूजी हर जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को एक समान अधिकार मिले इसके लिए निरंतर कार्य किया बाबूजी ने सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए तमाम प्रयास किए प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार मे मंत्री रहते हुए बाबूजी ने बाराबंकी जनपद ही नहीं देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता को सहूलियत दे रहे बाराबंकी मुख्यालय को जनपद के हर कोने से जोड़ने के लिए उन्होंने तमाम पुलए पुलियाए सड़के बनवाते हुए दूरसंचार मंत्री रहते हुए उन्होंने गांव गरीब के छप्पर में टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध करा दी थी यही कारण है कि आज भी जनपद का हर व्यक्ति बाबूजी को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता है हम सबको बाबू बेनी प्रसाद वर्मा जी से शिक्षा लेते हुए आम जनमानस की समस्याओं को समाप्त करने के लिए भरसक प्रयास करते रहना होगा अगर इसके लिए हमें संघर्ष भी करना पड़े तो उससे भी पीछे नहीं हटाना है तभी हम बाबूजी के उस सपने को साकार कर पाएंगे जिसकी बात हमेशा बाबूजी करते थे। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिमांशु यादव जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्माए प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खानए मौलाना असलमए ज्ञान सिंह यादवए सुरेश चंद्र गौतमए जिला महासचिव हिमांशु यादवए जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्माए प्रदेश सचिव रजनी यादवए जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन यादवए कामता प्रसाद यादवए यशवंत सिंह यादवए महिला सभा जिला अध्यक्ष पूनम यादवए युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यनए हशमत अली गुडडूए जिला पंचायत सदस्य बासुदेव वर्मा राम सजीवन रावतए बसंत सिंह गौतमए मोहित पाल छोटूए संतोष रावतए मोहम्मद आफाकए नाजमा बानोए सुमन यादवए विजय कुमार गौतमए उदय राज यादवए कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा सही तमाम अन्य पदाधिकारियों ने स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।