जनपद मिर्जापुर के सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी धाम में चैत्र नवरात्र के आज चौथे दिन मां कुष्मांडा के दर्शन पूजन के लिए लाखों भक्तगण ललाईत दिखाई दिए वहीं काफी लंबी लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भक्तजन कर रहे हैं। वही प्रशासन व पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जिससे कि आने वाले दर्शनाथियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए वहीं एसडीएम सदर गुलाबचंद से बात करते हुए जब उनसे दर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा बताया गया की मंदिर प्रांगण में वीआईपी कलर्स कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है जिससे कि आने वाले भक्तजनों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। वही मंदिर परी सर में डियुटी पर लगे पुलिसकर्मियों के द्वारा आएं हुए विकलांग जनों को खुद ले जाकर दर्शन पूजन कराया जा रहा है।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट