हरचंदपुर रायबरेली। आग की चपेट में आने से गरीब परिवार का आशियाना जलकर पूरी तरीके से राख हो गया झोपड़पट्टी में जीवन यापन कर रहे हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजमतउल्लागंज के सोतहा का पुरवा गांव में हुई आगजनी की घटना से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर और लाचार है बीते बुधवार की सुबह राधेश्याम वर्मा और रामशंकर वर्मा के घर में लगी आग इतनी भयावह थी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जब तक गांव वाले आग पर काबू पाते तब तक गरीब परिवारों का पूरा आशियाना जलकर राख हो गया ना खाने को अनाज बचा और ना ही पहनने को कपड़े कुल मिलाकर पूरा सामान जल गया परिवार के सामने आई गंभीर समस्या की जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी के पास पहुंची तत्काल समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने सोतहा गांव पहुंचकर दोनों परिवारों से मुलाकात करते हुए आगजनी की घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया और परिवार की आर्थिक मदद करते हुए विधायक ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन किया कि वह प्रशासनिक स्तर पर मिलने वाली सहायता के लिए पूरी मदद करेंगे उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी पूरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है और वह अपने स्तर से इन परिवारों को आर्थिक के साथ-साथ अन्य मदद देने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे तथा मौके से ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधते हुए फटकार लगाई और आवास योजना का लाभ परिवार को तत्काल दिलाए जाने के निर्देश दिए परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्री राहुल लोधी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है परिवार इस समय कठिन दौर में है विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के बांस गांव में राजू लोधी के आकस्मिक निधन से गमगीन परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुखी घड़ी में परिवार के साथ रहने की बात कही लेकिन महत्वपूर्ण सवाल यह है की वर्षों से झोपड़पट्टी में जीवन यापन कर रहे परिवार को अभी तक आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला आखिर परिवार सरकार की योजना से वंचित क्यों है क्या खुला आसमान के नीचे रात दिन गुजर रहे परिवार को तत्काल आवास योजना का लाभ देने में सरकारी तंत्र सार्थक साबित होगा यह महत्वपूर्ण प्रश्न है।