मुक्तिपथ को केनरा बैंक का सहयोग,एजीएम राजीव विश्वास ने कुर्सियां सौंपी

Share

बड़हलगंज में सामाजिक संस्था ‘मुक्तिपथ’ को शुक्रवार को केनरा बैंक से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। बैंक के एजीएम राजीव विश्वास ने बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि एवं व्यवस्थापक महेश उमर को औपचारिक रूप से कुर्सियां सौंपीं।इस अवसर पर एजीएम राजीव विश्वास ने ‘मुक्तिपथ’ के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था जनता के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस कार्यक्रम में बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें प्रियम सिंह, अधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अष्टभुजा सिंह, संतोष जायसवाल, सभासद दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, मनोज निगम, उमेश यादव, विकास गौड़ और हिमांशु गौड़ प्रमुख थे। सभी ने ‘मुक्तिपथ’ के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *