थाना को0देहात पुलिस द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर GST की चोरी/धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Share
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 22.12.2025 को वादी कनक तिवारी (उपायुक्त) द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध फर्जी कम्पनी बनाकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर GST की चोरी/धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर 02 अभियोग मु0अ0सं0-552/2025 व मु0अ0सं0- 553/2025 धारा 420,467,468 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गये ।read more:https://pahaltoday.com/dr-priyanka-saurabhthe-excesses-of-political-hatred-and-the-national-reputation/ उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 20.03.2026 को उप-निरीक्षक राम प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से अभियोग से सम्बधित 02 वांछित अभियुक्त 1. यज्ञवासिनी सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह व 2. स्वतेज सिंह उर्फ राज पुत्र यज्ञवासिनी सिंह निवासीगण सुलेखापुरम, बथुआ थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर (स्थायी पता- ग्राम छेछूआ थाना कोईरौना जनपद भदोही) को अंतर्गत धारा 420,467,468 भादवि व 132 उ.प्र. राज्य कर अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।read more:https://pahaltoday.com/dr-priyanka-saurabhthe-excesses-of-political-hatred-and-the-national-reputation/ 2. थाना चुनार पुलिस द्वारा 10.90 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत ₹ 10 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार—अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।read more:https://pahaltoday.com/dr-satyawan-saurabh-life-is-bigger-than-one-exam-questioning-the-mindset-surrounding-the-upsc/ उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 20.03.2026 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांर्तगत भरपुर तिराहे के पास से अभियुक्त चमन तिवारी पुत्र नागेन्द्र तिवारी निवासी भरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1090 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत ₹ 10 लाख) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-107/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-01
थाना कछवां-01
थाना लालगंज-01
थाना अहरौरा-04
थाना मड़िहान-06
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *