चौपाल में गूंजा ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे ग्रामीण

Share
छानबे, मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के ग्राम विजयपुर में शुक्रवार को ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल के कार्यों पर संतोष जताया और गांव में चल रही योजनाओं की सराहना की।कार्यक्रम में बीडीओ रामपाल, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, ग्राम सचिव सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति बेहतर है और मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।read more:https://pahaltoday.com/sneha-singhmental-health-ghanas-youth-are-the-strongest-in-the-world/ अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने की अपील की। चौपाल में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रभावी बताया।चौपाल में अव्यवस्था पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान-सचिव पर भेदभाव का आरोप विकास खंड के ग्राम सभा चितोली में शुक्रवार को आयोजित ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ चौपाल अव्यवस्थाओं और भेदभाव के आरोपों के बीच विवादों में घिर गई। चौपाल में शामिल ग्रामीण महिलाओं को जमीन पर बैठाया गया, जबकि ग्राम प्रधान सविता देवी, सचिव दिलीप यादव और उनके नुमाइंदे कुर्सियों पर बैठे नजर आए। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब इस व्यवस्था पर सवाल उठाया तो प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार बिना जवाब दिए वहां से चले गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित चौपाल केवल औपचारिकता बनकर रह गई।
ग्रामीणों के अनुसार, चितोली गांव में कूड़ा उठान के लिए गाड़ी नहीं है, डस्टबिन की व्यवस्था नहीं, स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, राशन वितरण में अनियमितता है और पेंशन व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं रहे।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर शुक्रवार को चौपाल लगाई जा रही है, लेकिन चितोली में इसका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा। आरोप है कि प्रधान और सचिव द्वारा केवल खानापूर्ति कर कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *