विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया गया चेक व प्रमाण पत्र

Share
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम आयोजित किये। इस दौरान डीएम एवं एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 05 लाभार्थियों, स्पॉन्सरशिप योजना के 08 लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 11 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं 02 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल एवं बैसाखी प्रदान की गई। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 03 लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत 03 लाभार्थियों को मोतियाबिन्द सफल सर्जरी प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 28 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकार द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किये गये, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसे अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका डीएम, एडीएम सहित आम जनमानस ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डा. अजीत कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *