रिजवान खान कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान क्रम में, दिनांक 12.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार मु0अ0सं0 079/2026 धारा 65(2)/352 बीएनएस व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रूरा जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। थाना रूरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक-18.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर नामित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।