टीईटी अनिवार्यता के विरोध में गरजेंगे शिक्षक

Share
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुर रानी के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने की।बैठक में सभी ब्लॉक के अध्यक्ष व मंत्री तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को टीईटी अनिवार्यता को लेकर विशाल रैली का आयोजन रामलीला मैदान नई दिल्ली में होना है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित उक्त रैली की अध्यक्षता डा. दिनेश चंद्र शर्मा करेंगे। जिसमें अधिक से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, हरिहरपुर रानी ब्लाक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री अंकित श्रीवास्तव, जमुनहा ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन यादव समेत सभी पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में 4 अप्रैल को रामलीला मैदान नई दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *