कम्पोजिट विद्यालय पचेहरी के छात्र का नवोदय विद्यालय मे हुआ चयन 

Share
गौरीगंज/अमेठी। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पचेहरी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इस विद्यालय के होनहार छात्र अभिनव का चयन नवोदय विद्यालय की प्रारंभिक परीक्षा में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल अभिनव की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि उसके अभिभावकों तथा विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का भी प्रतिफल है।अभिनव ने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रयासों से यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उसकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।विद्यालय परिवार अभिनव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा करता है कि वह आने वाले समय में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। विद्यालय उसके माता-पिता को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्रों को इस सफलता पर गर्व है और अभिनव को ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं।हमारे संवाददाता से वार्ता के क्रम में अभिनव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों एवं अपने अभिभावकों को दिया। साथ ही उसने अपनी उपलब्धि के लिए ईश्वर का भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।उसकी यह विनम्रता और सकारात्मक सोच उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिवार के मुखिया रण प्रताप सिंह सहित रामाशंकर यादव, वसुंधरा यादव, विभा कनौजिया, राम शंकर, विशाल, सिद्धार्थ मिश्रा, रामभरोस यादव, पिंकी मिश्रा, सुनीता देवी जी उपस्थित रहे। सभी ने अभिनव को उसकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *