सवर्ण आर्मी का विस्तार, कैलाश मिश्रा बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

Share
अमेठी। जनपद में सामाजिक संगठन सवर्ण आर्मी के विस्तार को लेकर नई नियुक्ति की गई। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा ग्राम सभा निवासी कैलाश मिश्रा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पत्र 18 मार्च 2026 को जारी किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय की संस्तुति का उल्लेख है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कैलाश मिश्रा की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया जा रहा है।संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए सवर्ण आर्मी को मजबूत करेंगे और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।इस मौके पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में सह-समन्वयक ठाकुर शिवम सिंह व जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा के नाम भी प्रमुख रूप से सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *