संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता हुआ मिला 13 वर्षीय बालिका का शव

Share
महराजगंज रायबरेली ।हैदरगढ़ महराजगंज मार्ग पर पाली गांव के पास पुरानी पेट्रोल टंकी है जिसका निर्माण इस समय चल रहा है वही टंकी के बगल में 13 वर्षीय बालिका का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया सुबह जब ग्रामीण जागे तो उन्होंने देखा की एक लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई है आनन फानन उन्होंने इसकी सूचना महराजगंज पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी वहीं पेट्रोल टंकी पर मिस्त्री का कार्य करने वाले बलिया जनपद निवासी प्रेम ने बताया कि लड़की का नाम आरती पुत्री रामविलास निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 13 14 साल है जो अपने मां-बाप और भाई के साथ यहीं पर रहती थी और उसका भाई और बाप पेट्रोल टंकी में कार्य करते थे कल रात्रि में लगभग 9:10 बजे के बीच में उसकी मां उसे ढूंढ रही थी लेकिन वह नहीं मिली और सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई पाई गई । वही लोग तमाम तरह की बातें कर रहे हैं कि 13 14 साल की लड़की आखिर फांसी क्यों लगाएगी और अपनी जीवन लीला क्यों समाप्त करेगी संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी हुई लड़की पर तमाम तरह की बातें हो रही है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *