प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप किया आमंत्रित

Share

बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर ब्रह्माण सभा के अध्यक्ष विकास पाण्डेय ‘अन्नू पंडित’ ने शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने अन्नू पंडित को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अन्नू पंडित ने मंत्री जी से वार्ता कर आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाने हेतु एक बुद्धजीवियों का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है उसके लिए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप से समय मांगा है। श्री गोप ने जल्द से जल्द तारीख और स्थान निर्धारित कर सभी को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व ओएसडी सुरेश गौतम, हशमत अली गुड्डू, प्रधान ज्ञान सिंह यादव, प्रधान निसार मेंहदी, विजय यादव केशवराम यादव, अखिलेश कुमार, संदीप यादव, उमेश यादव प्रधान, राजेश यादव, अवधेश यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *