अखिल भारतीय विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के संयुक्त नेतृत्व में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Share
राकेश मिश्रा कानपुर विश्वकर्मा समाज के होली मिलन समारोह में जुटीं सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां कानपुर नगर में अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के संयुक्त नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वर्णकार (स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच), पंडित ओपी शर्मा, पूजा भारद्वाज, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, पंडित राघवेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, हिमाचल विश्वकर्मा, अमित शर्मा, एसएन शर्मा, रोमेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल, शोभित सोनकर (जिला उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी कानपुर देहात), चंदन उत्तम, शोभित राजपूत (जिला अध्यक्ष, लोधी महासभा), सौरभ विश्वकर्मा (जिला सचिव), रामवीर यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, शकील अली, बाबा चंदन सिंह चंदेल, कैप्टन रामशंकर फौजी तथा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष वीरू कुशवाहा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, भाईचारे तथा सामाजिक सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक रोहित विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *