अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर बाल शक्ति हा0 से0 स्कूल बरगवाँ मलासा मे जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Share
  हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्वच्छता पखवाड़ा  के अवसर पर आज दिनांक-16.03.2026 को  बाल शक्ति हायर से0 स्कूल बरगवाँ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को भारत मिशन को गति देना स्वच्छा के प्रति लोगो मे जागरूकता बढाना व स्वच्छ वातावरण के माध्यम से  जागरूक करना  स्वच्छता का अर्थ अपने शरीर, मन, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ और कीटाणुमुक्त रखना है। यह बीमारियों को रोकने, स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रथाओं का एक समूह है। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता,हाथ धोना, नहाना और पर्यावरणीय स्वच्छता,कचरा निपटान शामिल है साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना की सभी श्रेणियों की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित महिला हेल्प लाईन व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं  जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, टोल फ्री नं0 1098,181,1076,112,108,1090 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक, प्रतिमा श्रीवास्तव  सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, निधि सचान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकायें, बालिकायें, बालक आदि उपस्थित रहे तथा पम्पलेट भी वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *