किसान का पसीना और होली का रंग बने समृद्धि के प्रतीक , मिलन समारोह में जताया आभार

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। किसान का पसीना और होली के रंग दोनों ही जीवन में समृद्धि व आनंद के प्रतीक हैं। ग्रामीण भारत में होली केवल त्योहार नहीं बल्कि नई उम्मीदों और फसल की खुशियों का उत्सव भी है।वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने पतारी मोड स्थित तिवारी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि किसान की मेहनत से ही हर घर की थाली भरती है। होली किसानों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करने का अवसर है।सह मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह गुड्डन ने कहा कि किसान समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके हितों व अधिकारों की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति दर्शाती है कि किसान हित पूरे समाज का मुद्दा है।गायक कलाकारों ने होली के फाग गाकर समारोह को मनोरंजक बना दिया। आयोजन भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से  प्रांत युवा प्रमुख गौरव अवस्थी, अनुज कुमार, महेंद्र पाल, कमलेश कुमार, केजी पांडे, विमलेश अवस्थी, सुरेश, अधिवक्ता राजू, सुरेश बाबू दुबे, मिथलेश सिंह राजावत, दिनकर त्रिपाठी, सर्वेश कुमार शुक्ला, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी डॉ. विजय सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, अखिलेश द्विवेदी, इंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल त्रिवेदी, करुणा शंकर त्रिपाठी व धीरेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *