चौधरी अजित सिंह की 86 वीं जयंती बनाई  

Share
चौधरी अजित सिंह की 86 वीं जयंती बनाई

(सादिक सिद्दीक़ी)
कांधला,थाना क क्षेत्र के गांव डांगरोल में रालोद नेता राजन जावला के आवास पर पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व चौधरी अजित सिंह की 86 वीं जयंती के पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अप्रित की गई। रालोद नेता राजन जावला ने चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते कहा की चौधरी अजित सिंह ने आजीवन किसान मजदूर की लडाई को सड़क से लेकर सदन तक लडा था। चौधरी अजित सिंह गन्ना किसानों के लिए शुगर मिल लगवाने का कार्य किया था। किसान, मजदूर और नौजवानों के लिये किए गए संर्घष को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। उनके अधूरें सपनों को पूरा करने के लिये संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चरण सिंह ने की। इस दौरान सहेन्द्र, सोहनवीर, सुरेश, प्रभात, अक्षय, कंवरपाल, हेमंत तोमर, रजत निर्वाल, अनुज जावला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *