संकट के समय करें हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग

Share

संकट के समय करें हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग

 

भदोही। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां पर महिलाओं की समस्याओं को सून उसका निस्तारण किया गया।इस अवसर पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं-बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं-बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। उनके निस्तारण के लिए तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज़-4.0 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 1076, 1098, 108 आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *