जनसमस्याओं को लेकर युवराज अनन्त विक्रम व शाम्भवी सिंह ने डीएम से की भेंट

Share
अमेठी। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से युवराज अनन्त विक्रम सिंह एवं बहुरानी शाम्भवी सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने आमजन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने गैस सिलेंडर आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाते हुए नई गैस एजेंसी खोलने की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही संग्रामपुर ब्लॉक के तिवारीपुर (करनाईपुर) स्थित पानी की टंकी की खराब मोटर और पाइपलाइन लीकेज के कारण रानीपुर, तिवारीपुर, सोनारी, शिवपुर, नोनरा व अमटाही गांवों में बाधित जलापूर्ति का मुद्दा भी रखा। इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मरम्मत के निर्देश देने का आश्वासन दिया।वहीं बहुरानी शाम्भवी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने ‘स्वच्छ अमेठी-हरित अमेठी’ के संकल्प को भी साझा किया।जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *