संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम नेवादा कनू निवासी तेज बहादुर सिंह की पुत्रवधू अनुराधा सिंह के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शुभम सिंह ने कहा कि अनुराधा सिंह ने अमेठी सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यह क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने मां कालिका से उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फोन पर वार्ता कर अनुराधा सिंह को बधाई दी और परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, अम्बेश शुक्ला, शिवेन्द्र सिंह, अमरेश तथा कैलाश मिश्रा सहित अन्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अनुराधा सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह के चाचा की पुत्रवधू हैं।