आई0टी0एस0 कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

Share
आई0टी0एस0 कॉलेज, गाजियाबाद में दिनांक 7 अप्रैल, 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का विषय स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों – विज्ञान के साथ खड़े रहें था।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुरादनगर ब्लॉक, कल्लूगढ़ी क्षेत्र तथा संस्थान परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मरीजों को स्वेच्छा से दांतो की सफाई, मौखिक प्रोफिलैक्सिस, खराब दांतों का निष्कासन तथा अन्य आवश्यक उपचार प्रदान किए गए। साथ ही दांतों की सुरक्षा हेतु पिट एवं फिशर सीलेंट तथा टॉपिकल फ्लोराइड जैसी निवारक प्रक्रियाएं भी की गई।संस्था की डेन्टल ओ0पी0डी0 में आने वाले रोगियों के लिए रक्तचाप और ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। जिन मरीजों को ब्लड शुगर की समस्या पाई गई, उन्हें विशेषज्ञों द्वारा जीवनशैली में सुधार हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत, जिला संयुक्त अस्पताल, गाजियाबाद के मनोचिकित्सक, डॉ0 साकेत नाथ तिवारी द्वारा छात्रों में तनाव प्रबंधन कौशल की पहचान एवं विकास विषय पर एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा एक निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ बडी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया। छात्रों में रचनात्मकता एवं स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *