जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में संस्कृत क्लब द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन।

Share

पिलखुवा जी एस विश्वविद्यालय के अन्तर्गत जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में संस्कृत क्लब द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत कालेज की प्राचार्य महोदया/ अध्यक्ष संस्कृत क्लब डॉ भावना सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरि भगवान की वंदना से हुई।इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने उद्बबोधित करते हुए बदलती जीवनशैली पर जोर दिया जैसे अस्वास्थ्यकर भोजन से बचना चाहिए, पौष्टिक आहार लेना चाहिए। और मानसिक शांति के लिए योग व्यायाम को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्लोक पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें पांच टीमों (टीम A,B,C,D,E) ने हिस्सा लिया।जिसमें टीम D ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम A द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम B तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ नूपुर, और डॉ भावना जोशी ने निर्णायक का कार्यभार संभाला।इस कार्यक्रम का संचालन संस्कृत क्लब के सचिव श्री राम प्रताप यादव के निर्देशन में निशू और स्नेहा ने किया।इस कार्यक्रम के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीन गोयल, डॉ शीतल,डॉ राहुल, डॉ नाजिर, डॉ मोहित, डॉ मधु भारद्वाज, डॉ किरन तनवर आदि संकाय सदस्य एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *