महिला गैंग उड़ा रहा था महिलाओं के मंगलसूत्र, पांच गिरफ्तार

Share

जनपद लखीमपुर-खीरी, बालाजी मंदिर शारदानगर में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि एक महिला गैंग ही महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर रहा है। पुलिस ने गैंग की पांच महिलाओं को धर दबोचा। पकड़ी गई महिलाएं सीतापुर जिले की रहने वाली है। उनकी पहचान शैलकुमारी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां सीतापुर, रेखा उर्फ संध्या निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां सीतापुर, फुर्तीला उर्फ कमला देवी निवासी कादीपुर थाना रामपुर कलां, रूबी निवासी भगवंतपुर थाना रामपुर कलां सीतापुर व मोहिनी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां के रूप में हुई हैं। उनके पास से चोरी के मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिलाओं को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *