कायमगंज- फर्रुखाबाद-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की महिला नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई।बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा मधु गंगवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज में सभासद पद पर नामित किए जाने पर व्यापार मंडल परिवार ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नामित सभासद मधु गंगवार नगर के व्यापारियों की समस्याओं को नगर पालिका परिषद के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगी।read more:https://khabarentertainment.in/holi-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-divine-global-school-harpur-children-enjoyed-swings-and-delicious-food/ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जनपद के विभिन्न कस्बों तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश मंत्री, नगर संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, महामंत्री आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, ममता गौतम, कल्पना कश्यप, डौली बाथम, उमा देवी, पल्लवी गंगवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।