नमकीन उत्पादन में सोनभद्र की महिलाओं ने मारी बाजी

Share

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने उद्यम से नई मिसाल कायम करते हुए नमकीन उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दुद्धी प्रगतिशील महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, मालदेवा की समूह सदस्य तारावती देवी और अर्चना मौर्य को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।तारावती देवी और अर्चना मौर्य अपने समूह के साथ नमकीन उत्पादन का कार्य कर रही हैं। इनके द्वारा तैयार किए गए नमकीन की बाजार में काफी मांग है। सोनभद्र के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों में भी इनके उत्पादों की अच्छी खपत हो रही है। समूह की खासियत यह है कि सभी नमकीन शुद्ध सरसों के तेल में तैयार किए जाते हैं, जिससे उनका स्वाद अन्य उत्पादों की तुलना में बेहतर माना जाता है। यही कारण है कि इनके उत्पादों को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वर्तमान समय में समूह का वार्षिक टर्नओवर पांच लाख रुपए से अधिक हो चुका है। समूह की महिलाएं अपने प्रयासों से क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बन रही हैं और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *