त्रुटिरहित जनगणना कार्य कराने के दष्ष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियो के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर ली जानकारी

Share

मिर्जापुर। जनगणना-2027 को सफल व त्रुटिरहित कराने के दष्ष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज सभी उप जिला मजिस्ट्रेटो खण्ड विकास अधिकारियो के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दो चरणो में होने वाले जनगणना कार्य को सभी उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जनगणना के लिए अपने-अपने क्षेत्रो के लिए प्रभारी बनाया गया है। जनगणना सही तरीके करने के दष्ष्टिगत सभी सुपरवाइजरोध्कार्मिको को आगामी 20 अप्रैल 2026 से तहसील व ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चूकिं जनगणना कार्य एप के माध्यम से किया जाना है इस लिए इस कार्य हेतु होनहार व मोबाइल/कम्प्यूटर में दक्ष अधिकारियो/कर्मचारियो को प्रगणक व सुपरवाइजर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल 2026 र्पूव 18 अप्रैल 2026 को सभी उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियो को भी कलेक्ट्रेट प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि अपने-अपने ब्लाक व तहसील में प्रगणकोध्जनगणना कर्मचारियो की गिरानी कर सकें। जनगणना पूरी तरह पेपर लेस व मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी जिसमें डिजिटल गणना से डेटा जुटाने व इसे सेंट्रल सर्वर तक सीधे भेजने की सुविधा होगी। जनगणना के तहत मकानों की गणना के तहत लगभग 33 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके अतिरिक्त जनगणना मकान का उपयोग, रहने के लिए दुकान, गोदाम, उसकी स्थिति तथा परिवार की बुनियादी जानकारी, मुखिया का नाम, लिंग, मकान के स्वामित्व की स्थिति, स्वंय का अथवा किराए अथवा सरकारी, उपलब्ध कमरो की संख्या, विवाहितध्अविवाहित दम्पत्तियों की संख्या, प्रकाश, बिजली, लालटेन, सोलर, शौचालय की सुलभता, पानी की निकासी आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणको/कर्मचारियो को भली भांति प्रशिक्षण दिया जाए ताकि घर-घर जाकर उन्हें जनगणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशिक्ष कार्य हेतु पूरी टीम बनाकर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा यिला जाए, यह भी कहा कि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर ही सम्पन्न कराया जाएगा। बैठक में बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी सहित सभी तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *