नहटौर । मंगलवार को नूरपुर रोड स्थित वी के इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एम डी शिल्पी कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर इस समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदन एरिया हाउस इग्निस हाउस एक्वा हाउस और टेरा हाउस के विद्यार्थियों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी वर्ग से कक्षा 2 सी प्रथम स्थान कक्षा 2बी द्वितीय स्थान व कक्षा एक बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं जूनियर वर्ग से कक्षा 3 की छात्रा नमीरा ने प्रथम कक्षा 5वी की छात्रा आयुषी अग्रवाल ने द्वितीय तथा कक्षा 4 से इंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में कक्षा 6 से आरवी ने प्रथम कक्षा 10वीं से गोरी सैनी ने द्वितीय तथा कक्षा 12वीं से जतिन सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा चौधरी ने अपने संबोधन में संतुलित आहार नियमित व्यायाम तथा स्वच्छता के महत्व को बताया उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा काव्या तथा अनुष्का जैन ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।