विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा राम नवमी पर रामोत्सव कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

Share
ललितपुर। राम नवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा राम नवमी पर रामोत्सव कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय नझाई बाजार गेट पर स्थित संकटमोचन हनुमान मन्दिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में बाल योगी त्यागी महाराज एवं रमेश सोनी जिला संघचालक का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं भगवान श्री राम, लक्ष्मण एवं सीता जी के स्वरूपों पर पुष्पांजली करके किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक रमेश सोनी ने कहा कि भगवान श्री राम चन्द्र जी ने सबरी के जूठे बेर खाये एवं निषादराज को गले लगाकर भेदभाव दूर करने एवं समरस समाज स्थापना का सदेश दिया। सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्री राम चन्द्र जी के बताये मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। बृजेन्द्र सिंह गौर धर्म जागरण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने समाज में फैली जातिगत भेदभाव को दूर कर हिन्दू समाज को संगठित होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सत्यम संस्कार ग्रुप भजन गायक सत्यम एवं तलबे पर संगत करते हुये प्रस्तुत किये गये भजनों द्वारा की गई शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।  कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव जिला सह कार्यवाह, सुधांशु शेखर हुण्डैत आजीवन हित चिंतक विश्व हिन्दू परिषद, शिवकुमार चतुर्वेदी प्रान्तीय सदस्य सक्षम, रामेश्वर मालवीय पर्यावरण एवं स्वच्छता प्रमुख प्रांत, जितेन्द्र सिंह डग्गी राजा सह सोशल मीडिया प्रमुख प्रांत, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ध्रुव साहू, जिला संगठन मंत्री अमन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, श्रीमती शुभ्रा जैन, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्क्षय संजय जैन जैन राजू, नगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, मंत्री दीपक सोनी, बजरंग दल संयोजक संजू ग्वाला, नगर संयोजक विनीत तिवारी, अंशुल झा, मातृ शक्ति से श्रीमती शक्ति पाठक जिला सह संयोजिका मातृ शक्ति, स्वाती पाराशर जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहनी, विनोद शर्मा सदभावना प्रमुख, हाकिम सिंह जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम, डॉ जगवीर सिंह नगर अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम, प्राईवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, रामलीला हनुमान जयन्ती समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी एवं हरविन्दर सलूजा, हिन्दू जागरण मंच से पुष्पेन्द्र सिंह बुन्देला, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राजकुमार जैन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं बैरावट धाम समिति के संरक्षक नारायण सिंह यादव, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया नामदेव, कन्हैया लाल यादव, हरचरण प्रजापति, काशी नाथ नायक, जितेन्द्र सिंह जित्तू राजा, उदयभान सिंह, अवध बिहारी उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सौरभ गोस्वामी, कृष्ण बिहारी उपध्याय, श्रीराम चौबे, दीपक राठौर, दीपक तिवारी, मथुरा प्रसाद सोनी, सुभाष निगम, महंत गिरीश बाबा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ध्रुव साहू ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *