लंगूर के आतंक से ग्रामीणों मे दहशत, कई लोग घायल

Share
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ विकासखंड के राजस्व ग्राम साड़ीला में इन दिनों लंगूरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में एक आक्रामक लंगूर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है, जिससे ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार, अब तक देवेंद्र नाथ शर्मा, सचिन शर्मा, राम उजागर, दयाराम गुप्ता, किरण और धर्मेंद्र समेत दर्जनों लोग लंगूर के हमले में घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है।लोगों का कहना है कि यह केवल एक लंगूर का मामला नहीं है, बल्कि गांव में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी रणबीर मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *