वासंतिक नवरात्र: प्रथम दिन पूंजी गई मां शैलपुत्री-देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का लगा रहे रेला

Share

सोनभद्र। वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन गुरूवार को जनपद के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का दर्शन-पूजन कर स्वयं सहित अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया। उधर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देवी मंदिरों सहित सभी प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। सादे वर्दी में भी महिला व पुरूष पुलिस कर्मी अवांछनिय तत्वों पर नजर बनाए रहे।नगर के मेन चैक के पास अति प्राचीन मां शितला माता मंदिर में हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता रानी का दर्शन-पूजन किया।read more:https://khabarentertainment.in/accused-of-making-them-work-beyond-the-stipulated-time-workers-staged-a-protest/  इसी तरह नगर के ही सातो मईया मंदिर, हाइडिल कालोनी के पास विराजमान मां काली मंदिर, मारकुंडी घाटी स्थित दुर्गा मंदिर सहित जनपद के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ा रहा। डाला के वैष्णों माता मंदिर, जुगैल थाना क्षेत्र के सोन नदी किनारे विराजमान कुंडवासनी माता मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। यहां श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना किया। श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय रहा। बतादें कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां के इस स्वरूप की आराधना से जीवन में स्थिरता, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में देवी मंदिरों सहित प्रमुख भीड़-भाड वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *