बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल को हुआ भारी नुकसान परेशान किसान

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जनपद में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई है पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण किसने की फसल गिर गई थी साथ ही ओले गिरने से भारी नुकसान होने की आशंका है किसानों ने बताया कि गेहूं फसल की कटाई की तैयारी चल रही थी अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया गिरी हुई फसल के साथ दोनों के सड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान की आशंका है किसानों द्वारा खाद बीज एवं सिंचाई के लिए कर्ज लेकर फसल को तैयार करते हैं फसल को बर्बाद देखकर किसानों के परिवार में चिंताएं बढ़ गई हैं किसानों ने प्रशासन से मांग की है की फसल के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके उन्होंने कर्ज लेकर के फसल को तैयार किया था किसान प्राकृतिक आपदाओं के प्रति शासन प्रशासन से किसानों के हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने की अपील की है संजय तिवारी अरविंद बाथम वीरेंद्र बाथम बब्बन तिवारी रामपाल दिवाकर किशन वर्मा शिवपाल कश्यप अफसर अली अशोक यादव अजीत यादव आदि लोगों ने इस बे मौसम बारिश तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने से किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ है
5-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *