एकीकृत बागवानी विकास मिशन की दो दिवसीय गोष्ठी का समापन, प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

Share
गाजीपुर,  – एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी/सेमिनार का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया।तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति ने मृदा संरक्षण तथा सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र, पीजी कॉलेज गाजीपुर के वैज्ञानिक डॉ. शिवकुमार सिंह ने वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग तथा फलों व सब्जियों में वैल्यू एडिशन की तकनीकों पर किसानों को जानकारी दी।विभागीय योजनाओं से किसानों को कराया गया अवगत
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, यूपी डास्प के परियोजना अधिकारी वी.के. राय तथा भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी और उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/lalji-yadav-became-the-state-vice-president-and-state-organization-in-charge-of-yadav-mahasabha/ जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर स्वामी सहजानन्द फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के निदेशक रूद्रप्रताप सिंह ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए गाय के गोबर से तैयार वर्मी कम्पोस्ट के अधिक उपयोग पर बल दिया।नई तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने की अपील मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि पॉलीहाउस में सब्जियों और फूलों का उत्पादन कर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित समापन अवसर पर जनपद के दस प्रगतिशील किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए गए कृषि यंत्रों व मशीनरी के स्टॉल संचालकों को अंगवस्त्र और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने मंचासीन अतिथियों, जनपदस्तरीय अधिकारियों, किसान बंधुओं, महिलाओं, विभागीय स्टॉल संचालकों, पत्रकारों तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे मृत्युंजय सिंह और अनूप राय का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *