हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ थाना समाधान दिवस पर दो मामले भूमि विवाद से संबंधित पड़े दोनों मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया है जिससे दोनों मामलों का निस्तारण किया जा सके थाना समाधान दिवस पर तहसील प्रशासन की तरफ से किसी अधिकारी के नहीं आने से फरियादियों में मायूसी दिखाई दिया इस दौरान एसआई महेंद्र प्रताप यादव, घनश्याम सिंह, लेकपाल शिवबाबू, राजकुमार, सर्वेश सिंह, ध्रुव राज यादव, कृष्णचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।मुनि अगस्त आगमन व ताड़का बध की रामलीला का किया मंचन हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मटिहरा गांव में बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात्रि में रामलीला मंचन में मुनि आगमन और ताड़का वध की रामलीला मंचन किया गया है, जिसमें दर्शकों ने भगवान राम के बाल रूप के दर्शन किए और लीला का आनंद लिया। इस मंचन में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को ताड़का नाम की राक्षसी से बचाने के लिए मांगते हैं, और भगवान राम ताड़का का वध करते हैं इस रामलीला में कलाकारों की अदाकारी और सशक्त संवाद प्रस्तुति ने दर्शकों को मानो त्रेता युग की पावन कथा में पहुंचा दिया। ताड़का के रूप में अशोक सोनी की आग उगलती प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित किया इस दौरान व्यास सुरेश कुमार सिंह, अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद राय, विनोद कुमार मिश्रा, उमाकांत अग्रहरी, अजय अग्रहरी, ग्राम प्रधान आयत्री प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।