सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत एक घायल 

Share
पंकज मिश्रा-महराजगंज तराई (बलरामपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौवापुर महाराजगंज मुख्य मार्ग पर खरझार नाले के समीप मोटरसाइकिल की ठक्कर हो गई जिसमें में दो बाइक सवार की मौत हो गई वही एक गम्भीर रूप से घायल है। घायल का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। जयनारायन निवासी सुगानगर ने बताया कि उनके पुत्र छोटू उम्र लगभग 18वर्ष व मनोज उम्र लगभग 20 वर्ष रविवार को दिन में दवा लेने इकौना जा रहे थे। तभी कौवापुर खरझार नाले के समीप सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उनके दोनों पुत्र मनोज व छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही जयनगरा निवासी शकील भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। तीनों घायलों को  ग्रामीणों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर मनोज व शकील को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और छोटू का इलाज चल रहा है। वही दूसरा बाइक सवार जयनगरा निवासी शकील पुत्र भूलन उम्र लगभग 19 वर्ष बलरामपुर से वापस आ रहे थे। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।मृतक मनोज व शकील के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक शकील की शादी नौ माह पूर्व चैनपुर बड़ेरिया में इरम के साथ हुई थी। मृतक की पत्नी इरम व मां  अरबुननिशा का रो रो कर बुरा हाल है। वही थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *