सोनभद्र। घोरावल थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बर्दिया क्षेत्र स्थित बर्दिया पोखरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना घोरावल पर दर्ज मुकदमा संख्या 73/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)ट से संबंधित मामले में दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। सोमवार को शाम करीब 4ः55 बजे घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय प्रजापति निवासी ग्राम बर थाना घोरावल तथा टीकम प्रजापति निवासी ग्राम भुईधरवा थाना गढ़वा जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।